पिंगल कभी आत्महत्या नहीं कर सकता

Published at :22 Feb 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
पिंगल कभी आत्महत्या नहीं कर सकता

बीआइटी छात्र की मौत के बाद शोकाकुल परिजन से मिले हेमंत, माता-पिता ने कहा 16 फरवरी को पिंगल का शव बीआइटी मेसरा के हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 184 में पंखे से लटकता मिला था दुमका : बीआइटी रांची में खुदकुशी करने वाले पिंगल तिर्की के माता-पिता से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन […]

विज्ञापन

बीआइटी छात्र की मौत के बाद शोकाकुल परिजन से मिले हेमंत, माता-पिता ने कहा

16 फरवरी को पिंगल का शव बीआइटी मेसरा के हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 184 में पंखे से लटकता मिला था
दुमका : बीआइटी रांची में खुदकुशी करने वाले पिंगल तिर्की के माता-पिता से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसके घर चोरकट‍्टा जाकर मुलाकात की तथा सांत्वना दिया. साथ ही श्री सोरेन ने घटना के बारे में जानकारी भी ली. पिंगल के माता-पिता ने बताया कि उसका बेटा कभी आत्महत्या नहीं कर सकता था. उसे किसी प्रकार की परेशानी भी होने नहीं दी जाती थी. उससे हमेशा फोन पर बात होती रहती थी पर उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और उसके रांची के दोस्तों ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया.
वहीं उसका पैर जमीन से सट रहा था और कमरे से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है. कहा कि यह आत्महत्या नहीं है साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए ताकि किसी अन्य छात्रों के साथ ऐसी घटना न हो. श्री सोरेन ने भी उसके माता-पिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. 16 फरवरी को पिंगल का शव बीआइटी मेसरा के हॉस्टल नंबर 5 कमरा नंबर 184 में पंखे से लटकता हुआ मिला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola