धान के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई को मार डाला

रामगढ़ (दुमका) : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलठा बी पंचायत के बड़ा सिमलपहाड़ी गांव में धान के बंटवारे को लेकर एक भाई ने अपने अपने बड़े भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छोटे भाई बाजे हेंब्रम और अठवार हेंब्रम संयुक्त रूप से धान […]
रामगढ़ (दुमका) : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलठा बी पंचायत के बड़ा सिमलपहाड़ी गांव में धान के बंटवारे को लेकर एक भाई ने अपने अपने बड़े भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छोटे भाई बाजे हेंब्रम और अठवार हेंब्रम संयुक्त रूप से धान की खेती की थी. उसी धान का बंटवारा बुधवर दोनों भाई मिलकर कर रहे थे. बताया जाता है कि विवाद का कारण अठवार हेंब्रम द्वारा अपने छोटे भाई को कम हिस्सा देना है.
इसको लेकर दोनों में कहा सूनी होने लगी तथा धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा. इसी क्रम में छोटे भाई बाजे ने अठवार पर टांगें से सिर पर वार कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद बाद बाजे हेंब्रम फरार हो गया. जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में कर लिया. साथ ही पुलिस द्वारा छोटे भाई बाजे की गिरफ्ताररी के लिए खोजबीन शुरू की तो उसे उसी के घर पर छुपे हुए पाया. पुलिस ने उसे गिरफ्तागर कर थाने ले आई. जहां मृतक की पत्नी के बयान पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




