अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये भूमि सुधार कर्मचारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन शुरू दलाही : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ 11 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गये हैं. राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल निरीक्षकों की ये मांगे वर्षों से लंबित है. संघ के प्रयास के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा मांगों की […]
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
दलाही : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ 11 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गये हैं. राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल निरीक्षकों की ये मांगे वर्षों से लंबित है. संघ के प्रयास के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा मांगों की पूर्ति नहीं की गयी. सरकार द्वारा बनाये गये 2012 के नियमावली में संशोधन कर बिहार सरकार के परिपत्र के अनुसार नियुक्ति शैक्षणिक योग्यता को आधार मानते हुये वरीयता पर अंचल निरीक्षक के स्वीकृति 393 पदों पर राजस्व कर्मचारियों से प्रोन्नति देकर भरने, बिहार राज्य के तर्ज पर अंचल निरीक्षक को उत्क्रमित करते हुए अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित करन के साथ ग्रेड पे 5400 रुपये देने, वर्ष 2004 से समायोजित राजस्व कर्मचारियों को भूतलक्षी प्रभाव से नियमित करते हुये उनकी सेवा की पूर्व से गणना करते हुये
वित्तीय लाभ देने, राजस्व कर्मचारियों को बायोमेट्रीक सिस्टम में उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त करने, सभी राजस्व कर्मचारियों को पूर्ण प्रशिक्षण दिये जाने के साथ साथ कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने, सचिवालय के तर्ज पर मुफसिल कर्मियो को भी पांच दिवसीय कार्य दिवस रखने, हल्का इकाई का पुनर्गठन कर पंचायत स्तार पर हल्का बनाने सहित ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी कर्मचारी चले गये हैं. जिससे बच्चों का जाति ,स्थानीय निवासी एवं आय प्रमाणपत्र के साथ साथ अंचल से संबंधित कार्य प्रभावित होने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




