जिंदा को मुर्दा बना बंद कर दी पेंशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप लगायी न्याय की गुहार दुमका : शहर के रसिकपुर घाट निवासी तलकी देवी को मृत घोषित कर करीब एक साल से वृद्धा पेंशन से वंचित रखा गया है. तलकी देवी ने अपनी समस्या को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. तलकी देवी ने ज्ञापन के माध्यम […]
विज्ञापन
पीड़िता ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप लगायी न्याय की गुहार
दुमका : शहर के रसिकपुर घाट निवासी तलकी देवी को मृत घोषित कर करीब एक साल से वृद्धा पेंशन से वंचित रखा गया है. तलकी देवी ने अपनी समस्या को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. तलकी देवी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पति की मौत के बाद सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था. जिससे वे गुजारा कर रही थी. लेकिन एक दिन जब पोस्ट ऑफिस पेंशन लेने गयी तो वहां से लौटा दिया गया. पूछे जाने पर बताया कि आपका पेंशन नहीं आया है. क्योंकि आपको मृत घोषित कर दिया गया है. तब से लेकर अब तक मुझे पेंशन योजना से वंचित रखा गया है. तलकी देवी ने अनुमंडल पदधिकारी से कागजों में जिंदा कर पेंशन चालू करने गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




