मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में फूटा झाविमो कार्यकर्ताओं का आक्रोश कहा, वर्तमान सरकार अमीरों के हित में, गरीबों की कर रही अनदेखी दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा गुरुवार को दुधानी टॉवर चौक के पास प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र मरांडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. श्री मंडल ने […]
विज्ञापन
रोष. होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में फूटा झाविमो कार्यकर्ताओं का आक्रोश
कहा, वर्तमान सरकार अमीरों के हित में, गरीबों की कर रही अनदेखी
दुमका : झारखंड विकास मोरचा द्वारा गुरुवार को दुधानी टॉवर चौक के पास प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र मरांडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. श्री मंडल ने कहा कि सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी एवं किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदारी नहीं करने के विरोध पुतला दहन किया गया है. कहा कि वर्तमान सरकार न तो गरीब की सुन रही है और न किसानों की. रघुवर सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हित के लिए काम कर रही है. कार्यक्रम में मार्था हांसदा, शैलेंद्र हेंब्रम, विजय ठाकुर, मो कबीर, जमील अख्तर, विपिन मुर्मू, रीमा मुर्मू, अजय साह, इब्राहिम टुडू, निर्मल हाजरा, प्रवीण सिंह, प्रदीप मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, कार्तिक मिर्धा, अगस्टिन हांसदा, मो टिंकू, माधव चंद्र महतो, देवेन्द्र कुंवर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




