फंदे से लटकता सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

आत्महत्या का मामला प्रतित हो रहा : पुलिस दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के करमाटाड़ गांव के एक जंगल से फंदे में लटकता हुआ एक अज्ञात शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार करमाटाड़ गांव के रास्ते से करीब सौ मीटर दूर एक महुआ पेड़ में गमछी के बने फंदे […]
विज्ञापन
आत्महत्या का मामला प्रतित हो रहा : पुलिस
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के करमाटाड़ गांव के एक जंगल से फंदे में लटकता हुआ एक अज्ञात शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार करमाटाड़ गांव के रास्ते से करीब सौ मीटर दूर एक महुआ पेड़ में गमछी के बने फंदे में लटकता हुआ 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक के शरीर पर लाल काला हरा धारी हाफ टी शर्ट, ब्लू रंग का अंडरवियर तथा कमर में एक गमछी लपेटा हुआ था. शव करीब चार पांच दिन पूर्व का बताया जा रहा है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेज दिया गया. पुलिस जांच में जुटी हुई है. सदर पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ने प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला बताया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का खुलासा हो पायेगा. यूडी दर्ज हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




