संताल के लोगों से राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजने की अपील

Published at :18 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
संताल के लोगों से राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजने की अपील

दुमका में हाइकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ता संघ की पहल दुमका : जिला अधिवक्ता संघ संतालपरगना में रहनेवाले आम जनता की ओर से बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) के आलोक में उपराजधानी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित करने की मांग से संबंधित पोस्टकार्ड राज्यपाल को भेजने के अभियान की […]

विज्ञापन

दुमका में हाइकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ता संघ की पहल

दुमका : जिला अधिवक्ता संघ संतालपरगना में रहनेवाले आम जनता की ओर से बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) के आलोक में उपराजधानी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित करने की मांग से संबंधित पोस्टकार्ड राज्यपाल को भेजने के अभियान की शुरुआत गुरुवार से की. जिला अधिवक्ता संघ के सेंट्रल हाल में राज्यपाल को संबोधित पोस्टकार्ड का लोकार्पण किया गया. संघ के अध्यक्ष सह झारखंड उच्च न्यायालय खंडपीठ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोस्टकार्ड लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया.
संताल के लोगों से राज्यपाल…
इस कार्यक्रम में संघ के महासचिव राघवेंद्रन नाथ पांडेय, वरीय अधिवक्ता रामजी साह, उपेन्द्र बिहारी लाल, आर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’, सीडी बनर्जी, जर्नाधन यादव, गंगाधर महतो, मदन मोहन यादव, केशव मंडल, मदन मोहन यादव, मो मुस्लिम अंसारी सहित संघ के पदाधिकारी व कई अधिवक्ता मौजूद थे. श्री सिंह ने कहा कि राज्यपाल को संबोधित पोस्ट कार्ड संतालपरगना के सभी जिले में आम जनता के बीच वितरित किया जायेगा और आम जनता द्वारा हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड के माध्यम से उपराजधानी दुमका में उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित करने से संबंधित मांग की जायेगी.
संघ ने दुमका के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल को संबोधित पोस्टकार्ड का किया लोकार्पण, बांटा जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola