उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को बनाया जा रहा दक्ष

Published at :15 Nov 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को बनाया जा रहा दक्ष

गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष बनाने के लिए एक महीने का प्रशिक्षण सोमवार से प्रखंड परिसर स्थित फुटबाल मैदान में प्रारंभ हुआ. जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर का उद‍्घाटन किया. बेरोजगार युवक-युवतियों को […]

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष बनाने के लिए एक महीने का प्रशिक्षण सोमवार से प्रखंड परिसर स्थित फुटबाल मैदान में प्रारंभ हुआ. जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर का उद‍्घाटन किया.

बेरोजगार युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वर्णवाल ने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के बाद इस इलाके में प्रशिक्षण आयोजित करने का मकसद युवाओं को पुलिस और सुरक्षा बलों की नियुक्ति के लिए पूरी तरह से तैयार करना है. उन्होंने कहा कि इस इलाके के भटके हुए युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि भटके हुए लोग मुख्यधारा में लौटेंगे, तो पुलिस उनका फूल मालाओं से स्वागत करेगी.

श्री वर्णवाल ने पढ़े लिखे युवक-युवतियों को गांव-समाज के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए संकल्प दिलवाया. प्रशिक्षक के रुप में हवलदार बेटका हेंब्रम, आरक्षी श्रवण कुमार, मुबाररक अली आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. शिविर के उद‍्घाटन सत्र में पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, गोपीकांदर थाना प्रभारी प्रमोद रंजन, एएसआई योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जपवान मौजूद थे. कल से प्रशिक्षण में ओन वाले प्रतिभागियों को नाश्ते में चना व गुड़ भी दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola