दुमका कांग्रेस भवन में जयंती मनाते कांग्रेसी.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भी मनाया नेहरू का जन्मदिवस बासुकिनाथ : बाल दिवस के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो पर कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण अर्पित किया. प्रखंड अध्यक्ष श्री मोदी एवं जिला कांग्रेस के सचिव कुंदन पत्रलेख ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित […]
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भी मनाया नेहरू का जन्मदिवस
बासुकिनाथ : बाल दिवस के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो पर कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण अर्पित किया. प्रखंड अध्यक्ष श्री मोदी एवं जिला कांग्रेस के सचिव कुंदन पत्रलेख ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था.
राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. बच्चे तो देश का भविष्य होते है. बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा करते थे. बच्चों को बेहतर संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता है. इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. मौके पर दिलीप राय, मंगल मुर्मू, अशोक मांझी, सरोज कापरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




