जदयू ने पोषण सखी बहाली में लगाया अनियमितता का आरोप

महगामा : महगामा जदयू प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड में हो रहे पोषण सखी बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया है. इसको लेकर ऊर्जानगर में बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता नेता मो हारूण रशीद ने की. उन्होंने बताया कि पोषण सखी के बहाली में जानबुझ कर मदरसा व संस्कृत बोर्ड के डिग्री धारियो […]
महगामा : महगामा जदयू प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड में हो रहे पोषण सखी बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया है. इसको लेकर ऊर्जानगर में बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता नेता मो हारूण रशीद ने की. उन्होंने बताया कि पोषण सखी के बहाली में जानबुझ कर मदरसा व संस्कृत बोर्ड के डिग्री धारियो को वंचित रखा गया है.
इससे अल्पसंख्यक व संस्कृत बोर्ड डिग्री धारियों में अाक्रोश है. पोषण सखी की बहाली के नाम पर नजायज रकम वसूली की जा रही है. बताया कि सही अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया है. मेधा सूची में भारी अनियमितता बरती गयी है. प्रखंड मुख्यालय में पोषण सखी के मामले को लेकर बंद कमरे में सुनवाई की जा रही है. हारूण रशीद ने कहा कि उपायुक्त से इस बात की शिकायत करेंगे. इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास यादव, रंजीत कुमार सिंह, मो इश्तियाक अंसारी, मो फारूख, राजेश कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




