अपराध की योजना बनाते अंतरप्रांतीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी प्रभात कुमार ने दी जानकारी. दुमका : बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के चार सदस्यों को सरैयाहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गिरोह के तीन सदस्य भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार किये गये अपराधियों ने बिजली विभाग से संबंधित एक […]
विज्ञापन
एसपी प्रभात कुमार ने दी जानकारी.
दुमका : बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के चार सदस्यों को सरैयाहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गिरोह के तीन सदस्य भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार किये गये अपराधियों ने बिजली विभाग से संबंधित एक संवेदक कंपनी टेक्नो फेब के कर्मियों से सीमावर्ती क्षेत्र में लूटपाट की थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए शुक्रवार को मोटरसाईकिल में सवार होकर सरैयाहाट के बुढ़वाकुरा की ओर आ रहे थे. गुप्त सूचना पर कार्रवाई के लिए सरैयाहाट के थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह, एएसआइ बीएन सिंह व बीके दुबे व
अपराध की योजना बनाते…
जवान अशोक कुमार यादव के साथ निकले तो देवघर-हंसडीहा मेन रोड पर कचुवा मोड़ के समीप इन्हें अपराध की योजना बनाते धर दबोचा.
मामले में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सरैयाहाट थाना पुलिस ने गिरोह के जिन चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से दो पिस्तौल, चार गोली, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, एक बैग व एक पर्स बरामद किया गया है.
इनमें राजेश यादव लकड़सारा कटोरिया का, भैरा यादव पतलेखा कटोरिया, पंकज कुमार लालपुर तथा उमेश पंडित गादीझोपा सरैयाहाट का रहने वाला है. वहीं पतलेखा-कटोरिया के ही दो सगे भाई निरो यादव व गोपी यादव तथा उसी थाना क्षेत्र के लकड़सारा का चुनचुन यादव फरार हो गया. पुलिस इन अपराधियों के भी धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
एसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे. प्रेस काॅन्फ्रेंस में डीएसपी रौशन गुड़िया व सरैयाहाट थाना मौजूद थे.
दो पिस्तौल, चार कारतूस, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल व चार मोबाइल जब्त
मौके से गिरोह के तीन सदस्य फरार
बिजली विभाग के एक कर्मी से लूटपाट का है आरोपित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




