दो थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के सरैयाहाट व शास्त्रीनगर से बाइक की चोरी दुमका : जिला के नगर थाना और सरैयाहाट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हुई है. नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर बाउरीपाड़ा के दिवाकर राउत की सूपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 04 जे 6606 डीटीओ आॅफिस के सामने से शनिवार को चोरी हो गयी. दिवाकर राउत […]
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के सरैयाहाट व शास्त्रीनगर से बाइक की चोरी
दुमका : जिला के नगर थाना और सरैयाहाट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हुई है. नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर बाउरीपाड़ा के दिवाकर राउत की सूपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 04 जे 6606 डीटीओ आॅफिस के सामने से शनिवार को चोरी हो गयी. दिवाकर राउत अपनी बाइक को डीटीओ आॅफिस के सामने खड़ी कर आॅफिस के अंदर गया कुछ देर बाद जब आॅफिस से बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तब नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
वहीं हसडीहा हटिया के समीप लकड़ी मिल के सामने से पोड़ैयाहाट कस्तूरी के महादेव साह की बाइक चोरी हो गयी है. महादेव साह अपनी बाइक को लकड़ी मिल के सामने खड़ी करके हटिया से सब्जी लेने गया. सब्जी लेकर जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी. खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो हंसडीहा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




