मुहर्रम जुलूस के बाद ही देवी दुर्गा प्रतिमा का होगा विसर्जन

Published at :27 Sep 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस के बाद ही देवी दुर्गा प्रतिमा का होगा विसर्जन

पूजा समितियों के साथ प्रशासन की बैठक में लिया गया निर्णय पुलिस का फ्लैग मार्च, मॉक ड्रिल़ भी होगा पूजा पंडाल से लेकर विभिन्न चौक- चौराहों में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम जबरन चंदा उगाही पर रहेगी रोक दुमका : दुर्गा पूजा और मुहर्रम को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार ने […]

विज्ञापन

पूजा समितियों के साथ प्रशासन की बैठक में लिया गया निर्णय

पुलिस का फ्लैग मार्च, मॉक ड्रिल़ भी होगा
पूजा पंडाल से लेकर विभिन्न चौक- चौराहों में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
जबरन चंदा उगाही पर रहेगी रोक
दुमका : दुर्गा पूजा और मुहर्रम को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार ने सभी पूजा समितियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों तथा शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक शहर की तथा शांति व्यवस्था, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की.
12 अक्तूबर को अश्विन एकादशी व मुहर्रम की दसवीं तारीख है. मुहर्रम 11 अक्टूबर की रात्रि दो बजे से लेकर 12 अक्तूबर की रात्रि 8 बजे तक समाप्त हो जायेगी. इसके समाप्त होने के उपरांत थाना और प्रशासन की सूचना मिलने पर दुर्गा पूजा का विसर्जन जुलूस प्रारंभ होगा.
11 तारीख को विजयादशमी है तथा 12 अक्तूबर एकादशी को जनजातीय समाज का मेला उमड़ता है. इस दृष्टि से परम्परानुसार एकादशी को ही देवी विसर्जन हुआ करता है. गौरतलब हो कि इस बार मुहर्रम जुलूस व पूजा के दौरान कैमरे से भी निगेहबानी होगी. ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो.
असमाजिक तत्वों से सख्ती से निबटेगा प्रशासन
बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी.
असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
डीसी-एसपी ने साफ कर दिया कि असमाजिक तत्वों की खैर नहीं होगी. 58 से अधिक लोगों पर 107 और 116 धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी. थाना से और नाम प्राप्त होने पर सूची बढ़ सकती है.
उपायुक्त ने कहा ऐसे लोग जो पूजा और मुहर्रम के दौरान असमाजिक गतिविधि करते पाये जायेंगे उनका नाम गुण्डा पंजी में दर्ज करते हुए उनके राशन कार्ड जब्त होंगे, ठेका पट‍्टा नहीं मिलेगा, सरकारी नौकरी के लिए वर्जित होंगे तथा कई अन्य सरकारी लाभ नहीं मिलेगा
अफवाह फैलायी,तो एडमिन नपेंगे
सोशल मीडिया का उपयोग अफवाह फैलाने में करने वालों तथा ग्रुप एडमिन के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. डीसी-एसपी ने यह स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की पूर्ण आजादी रहेगी किन्तु इसका मतलब अफवाह फैलाना नहीं है. कहा कि ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह पोस्ट होने पर ग्रुप एडमिन तत्काल अफवाह का खण्डन करें तथा उस सदस्य को ग्रुप से हटायें.
कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रुप एडमिन को भी अफवाह फैलाने में उसके ग्रुप की भूमिका का दोषी पाया जायेगा. एसपी ने कहा कि एक वरीय पुलिस पदाधिकारी सब पर नजर रखेंगे. सार्वजनिक महत्व के ग्रुप में अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को जोड़ने का आदेश दिया गया.
सड़कों से हटायी जाय निर्माण सामग्री
डीसी ने कहा कि जहां कहीं भी भवन सड़क आदि के निर्माण के लिए सामग्री गिरायी गई है उसे पूजा शुरु होने से पहले संबंधित कार्यपालक अभियंता हटवा लें. निजी निर्माण के लिए भी भवन सामग्री सड़क पर हो तो उसे तत्काल हटवाने का कार्य बीडीओ सीओ और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से करें. एसपी ने निदेश दिया कि सभी थाना पूजा से पहले अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर लें.
पूजा कमेटियों को दिये गये निर्देश
सभी पूजा समितियों वैध तरीके से विद्युत कनेक्शन लेंगी.
सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र तथा बालू भरी बाल्टी रखी जाय.
समिति को स्वयंसेवकों के रूप में सिविल डिफेंस तैयार करना होगा.
महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान रखें. कोई भी अशोभनीय घटना पूजा पंडाल में ना हो.
किसी से भी कोई जबरन चंदा ना वसूले. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
पूजा समिति और अखाड़ा इसका ध्यान रखें कि कुछ अवांछित उनकी छवि ना खराब कर पाये.
वाहनों की पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी रहेगी कि किसी को भी परेशानी ना हो.
प्रत्येक पंडाल में निकास और प्रवेश स्पष्ट रूप से दर्शाया जाय.
समितियां भीड़ समाप्त होने पर देर रात डीजे या लाउडस्पीकर बन्द कर दें.
बैठक में ये सभी थे उपस्थित
डीसी ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम दुमका को खुशहाल और हर मामले में प्रगतिशील और अनुशासनप्रिय बनायें. बैठक में नगर पर्षद के अध्यक्षा अमिता रक्षित, एसडीओ जिशान कमर, उप निदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, डीएसपी अशोक कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति विनोद कुमार, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मो शरीफ, सचिव मनोज घोष आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola