एसकेएमयू : नवंबर में सिनेट दिसंबर में दीक्षांत समारोह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

की बैठक में मौजूद वीसी कमर अहसन व अन्य दुमका : एसकेएमयू के सिनेट की बैठक नवंबर में होगी, जबकि दीक्षांत समारोह दिसंबर महीने में आयोजित किया जायेगा. सिनेट की बैठक 19 नवंबर को और दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को संभावित है. सोमवार को वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक […]
विज्ञापन
की बैठक में मौजूद वीसी कमर अहसन व अन्य
दुमका : एसकेएमयू के सिनेट की बैठक नवंबर में होगी, जबकि दीक्षांत समारोह दिसंबर महीने में आयोजित किया जायेगा. सिनेट की बैठक 19 नवंबर को और दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को संभावित है. सोमवार को वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में इन दोनों ही कार्यक्रमों के लिए संभावित तिथि भी तय कर दी गयी. बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट पर भी चरचा हुई. 2017-18 में योजना मद व गैर योजना मद के लिए 1000 करोड़ रुपये के बजट
एसकेएमयू : नवंबर में…
के प्रारुप को इस बैठक में रखा गया. इसके अलावे पिछले दिनों वित्त समिति, भवन निर्माण समिति, क्रय समिति, संबंधन व नव शिक्षण, अधिविद्य सहित अन्य बैठकों में लिये गये निर्णयों पर भी मुहर लगा दी गयी. बैठक में प्रोवीसी डॉ एसएन मुंडा, कुलसचिव प्रो पीके घोष, प्रॉक्टर डॉ शमशादुल्लाह, डीएसडब्ल्यू डॉ मनोज कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉएसएन मिश्रा, एफओ काशीनाथ झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय सिन्हा, डॉ गौरव गांगुली, डॉ सिकंदर प्रसाद यादव, डॉ नीरजा दूबे, डॉ पीके राय, सहायक कुलसचिव इग्निसियस मरांडी आदि मौजूद थे.
वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट पर भी हुई चरचा
1000 करोड़ रुपये से अधिक का होगा कुल बजट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




