मसलिया के 97 डीलरों को मिला ई पोस डिवाइस

मसलिया : मसलिया प्रखंड के 97 डीलरों को बायोमीट्रिक ई पोस डिवाइस रविवार को उपलब्ध कराया गया. इसके बेहतर ढंग से उपयोग को लेकर जन वितरकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया़ अक्तूबर महीने से सभी जन वितरक दुकानदार बायोमीट्रिक डिवाइस के जरिये ही अनाज का वितरण सुनिश्चित करायेंगे. बायोमीट्रिक्स सिस्टम से जुड़े रहने की […]
मसलिया : मसलिया प्रखंड के 97 डीलरों को बायोमीट्रिक ई पोस डिवाइस रविवार को उपलब्ध कराया गया. इसके बेहतर ढंग से उपयोग को लेकर जन वितरकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया़ अक्तूबर महीने से सभी जन वितरक दुकानदार बायोमीट्रिक डिवाइस के जरिये ही अनाज का वितरण सुनिश्चित करायेंगे. बायोमीट्रिक्स सिस्टम से जुड़े रहने की वजह से राशन वितरण के दिन डीलर को मौजूद रहना होगा. साथ ही उपभोक्ता को भी मौजूद रहना होगा, जिनके नाम से राशन कार्ड बने हैं. प्रशिक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, बीडीओ चन्द्रजीत सिंह व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




