सड़क दुर्घटना में एक घायल

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र नवासार गांव में शराब से भरी पिकअप वैन ने साइिकल चालक को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल चालक शिवचरण हेंब्रम घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार वैन फतेहपुर की ओर से दुमका जा रही थी. इसी दौरान नवासार के पास पिकअप वैन ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे […]
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र नवासार गांव में शराब से भरी पिकअप वैन ने साइिकल चालक को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल चालक शिवचरण हेंब्रम घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार वैन फतेहपुर की ओर से दुमका जा रही थी. इसी दौरान नवासार के पास पिकअप वैन ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे शिवचरण हेंब्रम का दायां पैर टूट गया. वही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना स्थल पर मसलिया थाना पुलिस पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में किया. एसआई सूबेदार राय ने बताया कि गाड़ी को अपने साथ थाना लाया गया है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




