हवाई अड‍्डा से बास्कीचक तक सड़क का काम दशहरा तक हो जायेगा पूरा

Published at :23 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
हवाई अड‍्डा से बास्कीचक तक सड़क का काम दशहरा तक हो जायेगा पूरा

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी. फोटो । प्रभात खबर धाधकिया चौक एक त्रिकोणात्मक जंक्शन ट्रायंगुलर आयलैंड बनाने की है योजना दुमका : दुमका हवाई अड्डा से आसनसोल होते हुए लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित धधकिया चौक से बास्कीचक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. इस पथ की कुल लंबाई 5.3 […]

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी. फोटो । प्रभात खबर

धाधकिया चौक एक त्रिकोणात्मक जंक्शन
ट्रायंगुलर आयलैंड बनाने की है योजना
दुमका : दुमका हवाई अड्डा से आसनसोल होते हुए लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित धधकिया चौक से बास्कीचक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. इस पथ की कुल लंबाई 5.3 किलोमीटर है, जिसे 12.76 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है. फरवरी माह में प्रारंभ किये गये इस पथ का निर्माण दशहरा तक पूर्ण हो जायेगा. धाधकिया चौक एक त्रिकोणात्मक जंक्शन है. जहां पर तीन सड़कें मिलती है, जिनमें आसनसोल चकलता पथ, मुड़ाबहाल से मकरमपुर पथ एवं धाधकिया चौक से बास्कीचक पथ शामिल है. इस जंक्शन को सुंदर बनाने के क्रम में एक ट्रायंगुलर आयलैंड बनाया जायेगा,
जिससे ट्रैफिक रेगुलेट सहज रूप से हो सकेगा. इस पथ के निर्माण से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा लोगों को शिक्षा व चिकित्सा की समुचित सुविधा प्राप्त होगी. मयुराक्षी तट पर स्थित बास्कीचक का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा कालान्तर में एक पिकनिक स्थल के रूप में विकसिक करने का प्रयास किया जायेगा. उक्त पथ के कार्य की प्रगति का निरीक्षण गुरुवार को किया गया. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश श्रीवास्तव, कनीय अभियंता दीपक कुंडू, संवेदक कंपनी एम एंड एस के प्रतिनिधि एवं पथ प्रमंडल के गुण नियंत्रण के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola