करंट से एक की मौत

Published at :22 Sep 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से एक की मौत

हादसा. जामा के आसनजोर की घटना गोबर साफ करते वक्त आया चपेट में जामा : प्रखंड के आसनजोर पंचायत के सिलांदा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से मोहन कोटवार के 28 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ कोटवार की मौत हो गयी. बुधवार को वह घर के पास गोबर साफ कर रहा था. इसी दौरान अर्थिंग के तार के […]

विज्ञापन

हादसा. जामा के आसनजोर की घटना

गोबर साफ करते वक्त आया चपेट में
जामा : प्रखंड के आसनजोर पंचायत के सिलांदा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से मोहन कोटवार के 28 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ कोटवार की मौत हो गयी. बुधवार को वह घर के पास गोबर साफ कर रहा था. इसी दौरान अर्थिंग के तार के संपर्क में वह आ गया. इस अर्थिंग के तार में करंट आ रहा था. बगल में काम कर रही उसकी मां ने उसे बचाने का प्रयास किया,
तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी. ग्रामीणों के सहयोग से विश्वनाथ को जब सदर अस्पताल लाया जा रहा थसा, तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. विश्वनाथ शादीशुदा था और घर में पत्नी व दो बच्चे भी हैं. मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य आनंदी राउत की पहल पर बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने तत्काल परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola