निर्माण कार्य तय समय पर करें पूरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. तकनीकी पदाधिकारियों संग डीसी ने की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा, कहा जरूरतमंद बच्चों को छात्रावास की व्यवस्था का निर्देश मसानजोर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के बंद कार्य को शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने तकनीकी पदाधिकारियों के संग गुरुवार को की गयी बैठक में योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा […]
विज्ञापन
निर्देश. तकनीकी पदाधिकारियों संग डीसी ने की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा, कहा
जरूरतमंद बच्चों को छात्रावास की व्यवस्था का निर्देश
मसानजोर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के बंद कार्य को शीघ्र शुरू कराने का निर्देश
दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने तकनीकी पदाधिकारियों के संग गुरुवार को की गयी बैठक में योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने भवन निर्माण प्रमंडल को आर्चरी अकादमी के लगातार हो रही प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया तथा
दुमका संग्रहालय के निर्माण में हो रहे अड़चनों को पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग से संपर्क कर दूर करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बिरसा आवास योजना के निर्माण और उसके अद्यतन प्रगति की समीक्षा की तथा कल्याण विभाग को उनके 29 छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थी तथा छात्रावास की सुविधा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या का आकलन करने की बात कही. ताकि सही-सही आकलन कर विभाग को भेजा जा सके. उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि जरूरतमंद विद्यार्थी छात्रावास से बाहर हो और छात्रावास में जगह रिक्त हो. लघु सिंचाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो चेकडैम बनाये जा रहे.
उनकी गुणवत्ता और तय समय सीमा में कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखें. मसानजोर के डूब क्षेत्र पर संचित जल पर मालिकाना हक राज्य के सिंचाई प्रमंडल का है, इसलिए बिना किसी विवाद के सिंचाई की परियोजना का कार्यान्वयन हो. मसानजोर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के बंद कार्य को यथाशीघ्र शुरू कराने का निर्देश भी उन्होंने दिया.
उपायुक्त ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही है कि असामाजिक तत्व कार्य बंद होने के कारण उस ओर जमा होते हैं. ऐसी कोई स्थिति पर थाना को सूचना दे और असामाजिक तत्व के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें. अपूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण पर भी उपायुक्त गंभीर दिखे.
पुस्तकों के संसार से दृष्टिबोध होता है व्यापक : डीसी
बैठकों की पारंपरिक परिपाटी को तोड़ते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को राजकीय पुस्तकालय में तकनीकी विकास की समीक्षा बैठक आयोजित की. श्री सिन्हा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य यद्यपि विकास की समीक्षा करना है, फिर भी जिले के आलाधिकारियों को राजकीय पुस्तकालय दिखाना भी उद्देश्य था. उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पुस्तकालय अवश्य जाना चाहिए. पुस्तकों के संसार से आपका दृष्टिबोध व्यापक होता है. उन्होंने जिले के तमाम नागरिकों से यह अनुरोध किया कि वे पुस्तकालय आये और अपनी पसंद की पुस्तकों का अध्ययन करें. उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पत्र पत्रिकायें उपलब्ध कराने, साफ सफाई रखने, चहारदीवारी को ऊंचा करने साईकिल स्टैण्ड आदि बनाने का निदेश दिया गया है. बैठक में आये पदाधिकारियों को पुस्तकालय की सदस्यता का आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




