होटल मालिक को पुलिस ने मारपीट कर किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

घायल बालेश्वर खिरहर. बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत नगर पंचायत बासुकिनाथ सरडीहा गांव के बालेश्वर खिरहर को पुलिस ने मारकर घायल कर दिया. घायल बालेश्वर ने बताया कि वह सरडीहा में बासुकिनाथ दुमका मुख्य मार्ग के किनारे अपने लाइन होटल में था. घटना बीती देर रात करीब ग्यारह बजे की है. पुलिस की प्रताड़ना एवं मारपीट […]
विज्ञापन
घायल बालेश्वर खिरहर.
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत नगर पंचायत बासुकिनाथ सरडीहा गांव के बालेश्वर खिरहर को पुलिस ने मारकर घायल कर दिया. घायल बालेश्वर ने बताया कि वह सरडीहा में बासुकिनाथ दुमका मुख्य मार्ग के किनारे अपने लाइन होटल में था. घटना बीती देर रात करीब ग्यारह बजे की है. पुलिस की प्रताड़ना एवं मारपीट किये जाने के बाद लाइन होटल के मालिक इतना भयभीत है कि इस घटना के बारे में उसने न तो थाना में लिखित दिया है और न ही किसी को साफ-साफ जानकारी दे रहा है. रात भर पीड़ित को हाजत में बंद कर रखे जाने की जानकारी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




