स्कूली बच्चों को दी गयी यक्ष्मा संबंधी जानकारी

दुमका नगर : स्वास्थ्य समिति यक्ष्मा नियत्रंण के तत्वावधान में स्कूल एक्टिवीटी के तहत स्कूली बच्चों को यक्ष्मा की जानकारी रामगढ़ प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगढ़ में दी गई. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे. जिला यक्ष्मा के पीपीएम कोर्डिनेटर सुदीप कुमार सिंह ने यक्ष्मा संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि […]
दुमका नगर : स्वास्थ्य समिति यक्ष्मा नियत्रंण के तत्वावधान में स्कूल एक्टिवीटी के तहत स्कूली बच्चों को यक्ष्मा की जानकारी रामगढ़ प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगढ़ में दी गई. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे. जिला यक्ष्मा के पीपीएम कोर्डिनेटर सुदीप कुमार सिंह ने यक्ष्मा संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर लापरवाही नही करनी
चाहिए बल्कि अपने बलगम की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि टीबी लाईलाज बिमारी नही है. एसटीएस अनीस मुर्मू टीबी के लक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि दो सप्ताह से अधिक खासी का होना, भूख न लगना, छाती में दर्द होना, बलगम के साथ खून आना टीबी हो सकती है. एसटीएलएस उज्ज्वल सोरेन ने उपचार और बचाव के बारे में बताया कि खासते और छीकते समय मुह पर कपड़ा अवश्य रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




