जलापूर्ति शुरू होने से कजलादहावासियों में हर्ष

Published at :15 Sep 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
जलापूर्ति शुरू होने से कजलादहावासियों में हर्ष

हर्ष व्यक्त करते ग्रामीण. शिकारीपाड़ा : प्रखंड के कजलादहा मे ग्रामीण जलापूर्ति योजना द्वारा बनी टंकी से जलापूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया. प्रभात खबर द्वारा कजलादहा में जलापूर्ति नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. विदित हो कि अगस्त 2015 मे पाइपलाइन द्वारा 62 घरों में कनेक्शन देने […]

विज्ञापन

हर्ष व्यक्त करते ग्रामीण.

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के कजलादहा मे ग्रामीण जलापूर्ति योजना द्वारा बनी टंकी से जलापूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया. प्रभात खबर द्वारा कजलादहा में जलापूर्ति नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. विदित हो कि अगस्त 2015 मे पाइपलाइन द्वारा 62 घरों में कनेक्शन देने के 13 माह बाद जलापूर्ति शुरू किया गया. जल सहिया रेवती देवी ने बताया कि अभी 55 घरो मे ही जलापूर्ति की जा रही है . पाइपलाइन मे आयी खराबी के कारण 7 घरों में जलापूर्ति नहीं की जा रही है.
इस गांव मे 45 घर में कनेक्शन नहीं दिया गया है छूटे हुए ग्रामीणो ने जलापूर्ति के पाइपलाइन बिछा कर कनेक्शन करवाने की मांग की है. दुलारी देवी, निपु सिंह, कलावती देवी , फुलिया देवी, प्रमोद सिंह आदि ग्रामीणो ने जलापूर्ति शुरू किये जाने से हर्ष व्यक्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola