न्यू लाइफ एकेडमी के दो बच्चे लापता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

काठीकुंड. स्कूल जाने के लिए हॉस्टल से निकले काठीकुंड : काठीकुंड के दुबाईडीह स्थित न्यू लाइफ एकेडमी के दो बच्चे शुक्रवार से लापता हैं. दोनों बच्चे स्कूल के तेलघानी स्थित छात्रावास में रहते थे. हर रोज की तरह 9 वर्षीय संजय मरांडी व 11 वर्षीय तासमोल छात्रावास से पैदल विद्यालय के लिए निकले पर विद्यालय […]
विज्ञापन
काठीकुंड. स्कूल जाने के लिए हॉस्टल से निकले
काठीकुंड : काठीकुंड के दुबाईडीह स्थित न्यू लाइफ एकेडमी के दो बच्चे शुक्रवार से लापता हैं. दोनों बच्चे स्कूल के तेलघानी स्थित छात्रावास में रहते थे. हर रोज की तरह 9 वर्षीय संजय मरांडी व 11 वर्षीय तासमोल छात्रावास से पैदल विद्यालय के लिए निकले पर विद्यालय नहीं पहुंचे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों के नहीं मिलने पर अंततः मंगलवार को थाने में मामला दर्ज कराया गया.
यूकेजी कक्षा में पढ़ने वाले दोनों बच्चे बंगाल के दक्षिण विराजपुर जिला के रहने वाले है. मामले में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के साथ खोजबीन जारी कर दी गयी है. विद्यालय के उप प्राचार्य पीटर थापा ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. बच्चे के परिजनों के साथ भी खोजबीन की गयी पर उनका कही कोई पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




