21 से दुमका में होगी महेश भट्ट की फिल्म बेगम जान की शूटिंग

Published at :17 Jun 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
21 से दुमका में होगी महेश भट्ट की फिल्म बेगम जान की शूटिंग

दुमका : उपराजधानी दुमका में महेश भट्ट की आने वाली फिल्म बेगम जान की शूटिंग होगी. इस फिल्म की शूटिंग दुमका के कई रमणिक व प्राकृतिक वादियों के बीच की जायेगी. इसे लेकर एक टीम दुमका पहुंच चुकी है. इस टीम ने कुछ स्पॉट व लोकेशन पर अपना सेट लगाने का काम भी शुरू कर […]

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में महेश भट्ट की आने वाली फिल्म बेगम जान की शूटिंग होगी. इस फिल्म की शूटिंग दुमका के कई रमणिक व प्राकृतिक वादियों के बीच की जायेगी. इसे लेकर एक टीम दुमका पहुंच चुकी है. इस टीम ने कुछ स्पॉट व लोकेशन पर अपना सेट लगाने का काम भी शुरू कर दिया है. जल्द ही प्रोडक्शन यूनिट भी यहां पहुंच जायेगी. वैनिटी वैन भी आयेगी. उसके बाद कलाकार यहां पहुंचेंगे.

इस फिल्म में मुख्य किरदार बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन, नसीरुद‍्दीन शाह, आशीष विद्यार्थी, रजत कपूर आदि होंगे. 21 जून से यहां इस फिल्म की शूटिंग होगी. यहां के कई स्थानीय कलाकारों को भी इसमें मौका मिल पायेगा. फिल्म की शूटिंग महीने भर तक चलने की संभावना है.

21 से दुमका में…
प्रभात खबर से बातचीत में इस आशय की जानकारी झारखंड सरकार के तकनीकी सलाहकार बोर्ड के सदस्य व फिल्म निर्देशक ऋषि प्रकाश मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा खुद फिल्म निर्देशक हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वे महेश भट्ट एवं मुकेश भट्ट से मिले थे तथा उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया था तथा झारखंड सरकार की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराया था. उन्होंने बताया कि महेश भट्ट निर्देशित इस बेगम जान फिल्म के बाबत ये सभी प्रमुख कलाकार भी दुमका पहुंचेंगे. पूरी टीम लगभग एक महीने तक यहां रहेगी.
लोकेशन देखने रांची पहुंचेंगे तिंगमांशु धुलिया : ऋषि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मुंबई में फिल्म निदेशक तिंगमांशु धुलिया से भी उनकी मुलाकात हुई है. वे भी एक फिल्म बनाने वाले हैं, जो सेना पर आधारित है. इसके लिए वे रांची पहुंचेंगे और लोकेशन देखेंगे. वे जब रांची पहुंचेंगे, तो मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. तिंगमांशु धुलिया साहेब बीवी और गैंगस्टार तथा पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
अभिनेत्री विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह व आशीष विद्यार्थी भी आयेंगे दुमका
दुमका के रमणीय स्थलों में महीने भर तक चलेगी शूटिंग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola