ग्रामीण रात भर जान हथेली पर लेकर करते रहे प्राकृतिक आपदा का सामना

बारिश से डायवर्सन टूटा, सात घंटे तक सड़क जाम शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर नलहची नदी के पास बना डायवर्सन रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश में टूट गया. डायवर्सन के टूट जाने से मुख्य सड़क पर आवागमन ठप हो गया. वहीं सोमवार को अहले सुबह से ही सड़कों के दोनों ओर वाहनों की […]
बारिश से डायवर्सन टूटा, सात घंटे तक सड़क जाम
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर नलहची नदी के पास बना डायवर्सन रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश में टूट गया. डायवर्सन के टूट जाने से मुख्य सड़क पर आवागमन ठप हो गया. वहीं सोमवार को अहले सुबह से ही सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद सड़क पर आवागमन चालू करने को लेकर पुलिया निर्माण कार्य कर रहे संवेदक के लोगों ने आनन-फानन में डायवर्सन पर डस्ट डाल दिया और इसे ठीक किया. तब जाकर 12 बजे दिन में इस सड़ पर आवागमन चालू हो पाया.
बना रहा भयावह दृश्य
रविवार रात के वक्त बीचकोड़ा में आये चक्रवातीय तूफान से दृश्य भयावह बना हुआ था. ग्रामीणों ने बताया कि इससे वे किसी तरह संघर्ष कर बच पाये और परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित रखा. ग्रामीण परेश रजक, फटीक रजक, राम रजक, नेपाल रजक, सलु रजक, दिजेन रजक आदि ने बताया कि करीब नौ बजे तेज हवा चलने लगी और अचानक उसने तूफान का रूप धारण कर लिया. इसी बीच लोगों के घरों के छप्पर उड़ने लगे और पेड़ों की डालियां भी टूट कर गिरने लगी.
नहीं मिली समुचित सरकारी मदद
बिचकोड़ा गांव में प्राकृतिक आपदा के बाद अगले दिन गांव पहुंचे बीडीओ व सीओ पीडि़त परिवारों को तत्काल राहत दिलाने को लेकर काफी जद्दोजहद की. इस दौरान उन्होंने लगातार जिला आपदा प्रबंधक से संपर्क भी साधा, लेकिन उन्हें विफलता हाथ लगी और कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पायी.
दो मवेशी मरे
जामा. रविवार की रात पहले शुरू हुई बारिश और बाद में तेज आंधी तूफान से जहां कई जगहों में बिजली सेवा ठप रही और लोग जलजमाव से परेशान रहे. वहीं जामा में इससे दो मवेशी की मौत हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




