हंसडीहा के पेट्रोल पंप में डाका

Published at :11 Jun 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
हंसडीहा के पेट्रोल पंप में डाका

हंसडीहा : इलाके में अापराधिक वारदात लगातार बढ़ती जा रही है. अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. शनिवार को भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा स्थित भारत पेट्रोलियम के बाबा फ्यूल स्टेशन पर तड़के सुबह पांच बजे सात सशस्त्र अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी सफेद रंग की स्काॅर्पियो […]

विज्ञापन
हंसडीहा : इलाके में अापराधिक वारदात लगातार बढ़ती जा रही है. अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. शनिवार को भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा स्थित भारत पेट्रोलियम के बाबा फ्यूल स्टेशन पर तड़के सुबह पांच बजे सात सशस्त्र अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी सफेद रंग की स्काॅर्पियो से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पांच सौ रुपये देकर गाड़ी में तेल डलवाया. इसके बाद अचानक गाड़ी से पांच बदमाशों ने उतर कर पिस्तौल के दम पर पंप के सभी कर्मचारियों को अपनी गिरफ लिये. पंप के कर्मचारियों के अनुसार सभी सात अपराधी काफी कम उम्र के थे.
इन अपराधियों ने उस दौरान पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने आये लोगों को भी नहीं बक्शा. एक एक कर रूम में ले जाकर उन्हें भी लूटा. बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के भुरभुरी के रहने वाले इन बाइक चालकों में भूमेंन्द्र कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार यादव, अशोक कुमार मिर्धा व सूरज कुमार से मोबाइल, नकद रुपये, चांदी का चेन एवं मोटरसाइकिल की चाबी भी ले भाग बदमाश. सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार ने दल-बल के साथ महारो तक अपराधियों का पीछा किया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे. इस घटना को लेकर पंप के कर्मचारी मनोज कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हंसडीहा थाना में मामला दर्ज कराया है. यह पेट्रोल पंप धनवै निवासी झामुमो नेता अरुण कुमार का है. घटना के बाद हंसडीहा सर्कल के पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और उपस्थित लोगों से जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola