मोटरसाइकिल टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी

Published at :24 May 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड के समीप दो मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. देवघर पालाजोरी के रहनेवाले बाबुराम सोरेन एवं जरमुंडी प्रखंड कैरो के रहने वाले पप्पु भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल दोनों व्यक्ति […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड के समीप दो मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. देवघर पालाजोरी के रहनेवाले बाबुराम सोरेन एवं जरमुंडी प्रखंड कैरो के रहने वाले पप्पु भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया.

ग्रामीणों ने घायल दोनों व्यक्ति का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल बाबुराम सोरेन को रेफर किया. डाक्टर रामांकत राय ने उसे अविलंब दुमका सदर अस्पताल भेजा. सूचना मिलने के बाद एसआइ नारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आया.

सीएचसी में आपातकालीन व्यवस्था हो : अभयकांत
दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में ग्रामीणों की भीड जुटी. पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने सीएचसी में आपातकालीन स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से बात की.
उपायुक्त से सीएचसी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया कहा इस संबंध में डीसी से विस्तार से बातचीत किया जायेगा. वहीं उन्होंने रोड में लगातार हो रहे दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटना की संभावना कम हो इसके लिए जगह-जगह पर रोड ब्रेकर लगवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola