जानलेवा हमला करने के मामले में चार पर प्राथमिकी

Published at :12 Apr 2016 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के मामले में चार पर प्राथमिकी

दुमका कोर्ट . जरूवाडीह कमारपाड़ा में रविवार देर शाम रड से मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है. इसे लेकर मुन्ना यादव ने मुहल्ले के रोहित यादव, राजा यादव, बॉबी यादव और महेश यादव के विरूद्ध भादवि की दफा 147, 341, 325, 307, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट . जरूवाडीह कमारपाड़ा में रविवार देर शाम रड से मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है. इसे लेकर मुन्ना यादव ने मुहल्ले के रोहित यादव, राजा यादव, बॉबी यादव और महेश यादव के विरूद्ध भादवि की दफा 147, 341, 325, 307, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कथित तौर पर आरोप लगाया गया है कि रविवार देर शाम मुन्ना यादव अपने दुकान से पैदल घर जा रहा था. उसी वक्त रास्ते में रोहित यादव के साथ सभी मिलकर उसपर रड से जानलेवा हमला किया. जिससे वह घायल हो गया. मारपीट करने देख स्थानीय लोग पहुंचे और मुन्ना को बचाया, बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola