1932 के खतियान पर ही बने नीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

नीति बाहरी लोगों के हित में परिभाषित की गयी स्थानीयता नीति आदिवासी व मूलवासी पर कुठाराघात जन आंदोलन की चेतावनी दुमका : रघुवर सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता नीति के खिलाफ रविवार को भाकपा माले ने सीएम और कल्याण मंत्री डाॅ लोईस मरांडी का पुतला दहन किया. इस दौरान माले नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया […]
विज्ञापन
नीति बाहरी लोगों के हित में परिभाषित की गयी
स्थानीयता नीति आदिवासी व मूलवासी पर कुठाराघात
जन आंदोलन की चेतावनी
दुमका : रघुवर सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता नीति के खिलाफ रविवार को भाकपा माले ने सीएम और कल्याण मंत्री डाॅ लोईस मरांडी का पुतला दहन किया. इस दौरान माले नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि यह नीति यहां के आदिवासी व मूलवासी पर कुठाराघात है.
यह नीति बाहरी लोगों के हित में परिभाषित की गयी है. इसके खिलाफ माले आंदोलन करेगा, ताकि यहां के लोगों की नौकरी व जल, जंगल व जमीन पर हक बरकरार रहे. कार्यक्रम के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि गांव में जन आंदोलन किया जायेगा और भाजपा को उसकी मंशा पूरी नहीं करने दिया जायेगा. मौके पर माले नेता सुभाष चंद्र मंडल,पलटन हांसदा, रामेश्वर सोरेन, हरदेव राय, भुंडा बास्की, कमलेश्वर सिंह, प्रेम कुमार राणा, सुबास्टेन मरांडी, हेमलाल सोरेन, प्रमोद मरांडी, रीता हेंब्रम आदि
मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




