घटवार को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग

बासुकिनाथ : जरमुंडी में शनिवार को भुईयां घटवार आदिवासी महासभा की एक दिवसीय प्रदेशस्तरीय बैठक हुई. जिसमें पूर्व मंत्री हरिनारायण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल किये जाने को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. घटवार महासभा ने समुदाय को पुन: […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी में शनिवार को भुईयां घटवार आदिवासी महासभा की एक दिवसीय प्रदेशस्तरीय बैठक हुई. जिसमें पूर्व मंत्री हरिनारायण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल किये जाने को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. घटवार महासभा ने समुदाय को पुन: आदिवासी सूची में शामिल किये जाने को लेकर केंद्र सरकार से मांग की है. पूर्व मंत्री श्री राय ने बताया कि संताल परगना गजटियर में जनगणना के अनुसार 1938-1941 तक आदिवासी में सूची में यह समुदाय शामिल है.
लेकिन आजादी के बाद 1951 से 1952 के जनगणना के अनुसार जाति गणना के बाद बिना कारण बताये सूची से इस समुदाय को हटा दिया गया है. इसके लिए पुन: अधिकार पाने के लिए घटवार समाज सरकार के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की रणनीति बना रही है. मौके पर प्रदेश महासभा की बैठक में गिरीडीह के महाबीर सिंह, सरैयाहाट के मनभरण राय, गोपाल राय, दुर्गा सिंह घटवार, प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, निरंजन सिंह, रामप्रवेश राय, सहदेव प्रसाद सिंह, रामप्रसाद सिंह, बाबूलाल सिंह, तारानंद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




