झारखंड में भी लागू हो शराबबंदी : शिबू

Published at :08 Apr 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भी लागू हो शराबबंदी : शिबू

दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. इसके लिए वे सरकार से मांग करेंगे. नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि वे आज […]

विज्ञापन

दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. इसके लिए वे सरकार से मांग करेंगे. नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि वे आज नहीं झारखंड आंदोलन के दिनों से ही शराबबंदी के हिमायती रहे हैं. कहा, शराब बहुत नुकसानदायक है. यह हमारे समाज-राज्य के विकास में बाधक है.

कहा, शराबबंदी की जरूरत तो बिहार से अधिक झारखंड में है. लेकिन यह सरकार-सरकार की बात है. बिहार में नीतीश कुमार ने इच्छाशक्ति दिखायी है. यहां रघुवर दास को भी ऐसा करना चाहिए. पूर्व कृषि मंत्री सह मुख्य सचेतक विरोधी दल नलिन सोरेन ने भी कहा कि शराबबंदी पर सरकार को अविलंब निर्णय लेना चाहिए. वहीं पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रारंभ से ही शिबू सोरेन दारू हड़िया छोड़ने, वृक्ष लगाने और बच्चों को पढ़ाने का आह्वान करते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola