भुजाली से गला काट एक की हत्या

Published at :08 Apr 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
भुजाली से गला काट एक की हत्या

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के नूतन तसरिया गांव के एक व्यक्ति की भुजाली से गर्दन काट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है़ यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है़ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुड़ध हांसदा ओझागुणी का काम किया करता था. बुधवार की रात वह अपने […]

विज्ञापन

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के नूतन तसरिया गांव के एक व्यक्ति की भुजाली से गर्दन काट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है़ यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है़ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुड़ध हांसदा ओझागुणी का काम किया करता था. बुधवार की रात वह अपने घर में सोया हुआ था. अचानक गांव के ही सुनीराम मरांडी घुस आया और भुजाली से 48 वर्षीय गुड़ध हांसदा के गर्दन पर वार कर दिया.

भुजाली की इस वार से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के समय घर में सोये परिजनों की जैसे ही नींद खुली, सुनीराम घटना स्थल से भाग गया. हो हल्ला होने पर ग्रामीणों ने हत्यारे को उसी के घर पर घेर कर रखा और मसलिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. मसलिया थाना पुलिस गुरुवार की अहले सुबह पहुंची और हत्यारोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. जबकि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया.

संबंध में घटना स्थल पर पहुंचे मसलिया थाना के एसआइ आरपी सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा. मामले में मृतक की पत्नी सरोती सोरेन के बयान पर मसलिया थाना ने सुनीराम मरांडी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola