महिला सशस्त्र बल की सुरक्षा में चांदमुनी पहुंची कोर्ट

दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 127/14 में उपस्थापन वारंट पर कथित माओवादी चांदमुनी हांसदा को महिला साशस्त्र बल की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया. केंद्रीय कारा से महिला सशस्त्र बल एवं नगर थाना पुलिस की कड़ी सुरक्षा में एसडीजेएम के न्यायालय में चांदमुनी को उपस्थित किया गया. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल सलईपहाड़ी […]
दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 127/14 में उपस्थापन वारंट पर कथित माओवादी चांदमुनी हांसदा को महिला साशस्त्र बल की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया. केंद्रीय कारा से महिला सशस्त्र बल एवं नगर थाना पुलिस की कड़ी सुरक्षा में एसडीजेएम के न्यायालय में चांदमुनी को उपस्थित किया गया.
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल सलईपहाड़ी में कैम्प लगाकर 150-200 महिला एवं पुरुष माओवादी जमा होकर प्रशिक्षण चला रहे थे. पुलिस के पहुंचने पर उसपर फायरिंग भी की गई थी. पुलिस ने माओवादी कैम्प को ध्वस्त कर कई सामान जब्त किया था. घटना को लेकर विजय दा सहित 38 नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध 21 नवंबर 2014 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




