पेंशनर समाज संगठन को मजबूत करेगा

Published at :08 Apr 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर समाज संगठन को मजबूत करेगा

बासुकिनाथ : पेंशनर समाज प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पेंशनर समाज सगंठन को मजबूत बनायेगा. सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. वर्ष 2006 के पूर्व सेवानिवृत हुए पेंशनधारियों को वर्ष 2006 से लाभ देने का आदेश दिया गया […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : पेंशनर समाज प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पेंशनर समाज सगंठन को मजबूत बनायेगा. सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. वर्ष 2006 के पूर्व सेवानिवृत हुए पेंशनधारियों को वर्ष 2006 से लाभ देने का आदेश दिया गया है. पेंशनरों ने बताया कि बैंक में पेंशनरों को कोई सुविधा नहीं मिलती है. इस पर पेंशनरों ने विरोध जताया.

वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही. सदस्यों ने कल्याण कोष बनाने पर भी चर्चा की. पेंशनर अरूण पत्रलेख ने बताया कि बैंक में पेंशन लेने के लिए काफी देर क्यू में खड़ा रहना पड़ता है. इससे काफी परेशानी होती है. मौके पर पेंशनर दशरथ मंडल मिलन पत्रलेख, अनंत झा, झकसु मिस्त्री, अरूण पत्रलेख, मैनेजर प्रसाद राय, सुरेशचंद्र मंडल, शीतल महरा, नुनुलाल मंडल, लाल सोरेन, वरिष्ठ अशोक कुमार झा, शीतल महरा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola