प्रेमी मसूदी बेसरा की चौथी पत्नी बनकर खुश है सोनामुनी

दुमका : कहावत है मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी. कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को दुमका के मुफस्सिल थाने में. जब एक प्रेमी युगल की शादी हुई. दरअसल युवक की यह चौथी शादी थी. जो युवती उससे प्रेम करती थी, उसे भी पता था कि उसके प्रेमी की तीन शादियां पहले हुर्इ थी और […]
दुमका : कहावत है मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी. कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को दुमका के मुफस्सिल थाने में. जब एक प्रेमी युगल की शादी हुई. दरअसल युवक की यह चौथी शादी थी. जो युवती उससे प्रेम करती थी, उसे भी पता था कि उसके प्रेमी की तीन शादियां पहले हुर्इ थी और तीनों बीवियां बारी-बारी से भाग चुकी हैं.
पहली बीवी से तो उसके दो बच्चे भी हैं. बावजूद उससे वह इतना प्यार करती थी कि उसके साथ भागने तक का उसने इरादा कर लिया. युवक संग भाग जाने के बाद परिवार वालों ने थाने में शकायत की, तब पुलिस दुमका से पाकुड़ गयी और उन्हें बरामद कर यहां लेती आयी. दोनों पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया,
जहां युवती ने अपने प्रेमी के साथ ही घर-संसार बसाने के अपने फैसले से अवगत करा दिया. लिहाजा पुलिस के समक्ष युवक-युवती ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाया, बल्कि मांग में आदिवासी रीति रिवाज के तहत तीन बार सिंदूर भी लगाया. युवक ने संकल्प भी लिया कि वह अपनी प्रेमिका को खुश रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










