बेटा को बना दिया मनोरोगी, डायन कह कर रहे प्रताड़ित

Published at :17 Mar 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
बेटा को बना दिया मनोरोगी, डायन कह कर रहे प्रताड़ित

दुमका : एक महिला ने एसपी से शिकायत की है कि उसके अपने ही लोग उसे डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं. गुहियाजोरी-सांपडहर की उक्त महिला के मुताबिक संपत्ति हड़पने के लिए हर एक हथकंडे लोग अपना रहे हैं. उसके आवेदन के मुताबिक उसे डायन बताकर मैला पिलाने से लेकर बिजली खंभा में बांधकर बरछी-चाकू […]

विज्ञापन

दुमका : एक महिला ने एसपी से शिकायत की है कि उसके अपने ही लोग उसे डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं. गुहियाजोरी-सांपडहर की उक्त महिला के मुताबिक संपत्ति हड़पने के लिए हर एक हथकंडे लोग अपना रहे हैं. उसके आवेदन के मुताबिक उसे डायन बताकर मैला पिलाने से लेकर बिजली खंभा में बांधकर बरछी-चाकू से मारपीट करने,

जमीन-जगह लिखा लेने, बेटा को मानसिक रूप से बीमार बना देने का जिक्र किया है. एसपी विपुल शुक्ला ने महिला के उक्त आवेदन पर कार्रवाई करने का आदेश मुफस्सिल थाना प्रभारी को दिया है. श्री शुक्ला ने बताया कि शिकायत की सत्यता की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola