दुपट्टे के फंदे से झूलता छात्र का शव बरामद

दुमका कोर्ट : शहर के कड़हरबील स्थित आवासीय बालिका विद्यालय के समीप जंगल में पेड़ की डाली से फंदे से झूलता एक 25 वर्षीय युवक का शव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया है. शव के समीप एक मोबाइल और थोड़ी दूरी पर एक बैग भी पुलिस को मिली है. शव की शिनाख्त शिकारीपाड़ा थाना […]
दुमका कोर्ट : शहर के कड़हरबील स्थित आवासीय बालिका विद्यालय के समीप जंगल में पेड़ की डाली से फंदे से झूलता एक 25 वर्षीय युवक का शव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया है. शव के समीप एक मोबाइल और थोड़ी दूरी पर एक बैग भी पुलिस को मिली है. शव की शिनाख्त शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोड़ेयाम निवासी दुर्गा मुरमू के रूप में की गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया.
नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई जोहन मुरमू के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है. जोहन के अनुसार कुछ दिन पहले दुर्गा मुरमू ने एसपी काॅलेज में इंटर की परीक्षा दी थी. सोमवार को 4 बजे शाम में गांव से दुमका आया था. आशंका जतायी जा रही है कि फंदे में लटक कर उसकी मौत की यह वारदात रात के वक्त ही हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










