प्राइवेट सिक्यूरिटी की बहाली में जुटी भीड़

Published at :16 Mar 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट सिक्यूरिटी की बहाली में जुटी भीड़

मसलिया/जामा : सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद पर बहाली को लेकर मंगलवार को मसलिया व जामा थाना में युवकों की भीड लगी रही. वरीय इंस्पेक्टर ईिमल प्रसाद व एसआइएस नमन प्रसाद साहु ने बताया कि जिले में 300 युवकों को सुरक्षा जवान एवं 100 युवकों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति किया जायेगा. मंगलवार […]

विज्ञापन

मसलिया/जामा : सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद पर बहाली को लेकर मंगलवार को मसलिया व जामा थाना में युवकों की भीड लगी रही. वरीय इंस्पेक्टर ईिमल प्रसाद व एसआइएस नमन प्रसाद साहु ने बताया कि जिले में 300 युवकों को सुरक्षा जवान एवं 100 युवकों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति किया जायेगा. मंगलवार को जामा व मसलिया में 45 जवान और 10 सुपरवाईजर का चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थी को सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा में एक माह तक प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इसके तहत मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवकों ने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,वोटर क ार्ड की छाया प्रति सत्यापन के साथ ली जा रही थी. मौके पर भर्ती अधिकारी मंजय कुमार, सुनील प्रसाद ने अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा ली. इसकी बहाली 16 मार्च को जरमुंडी व रामगढ़ में, 17 को काठीकुंड व गोपीकांदर, 18 को सरैयाहाट व शिकारीपाड़ा, 19 को रानीश्वर, 20 को हंसडीहा और 21 मार्च को दुमका नगर थाना परिसर बहाली प्रक्रिया की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola