वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

अनुमोदित वेतन निर्धारण 30 मई तक प्राप्त नहीं हुआ, तो जून 2016 से छठे वेतनमान में होगा वेतन भुगतान कलमबंद हड़ताल व डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन की अवधि को लेकर किसी प्रकार की दंडात्मक या अनुशासत्मक कार्रवाई नहीं होगी दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा घेरा डालो-डेरा डालो […]
अनुमोदित वेतन निर्धारण 30 मई तक प्राप्त नहीं हुआ, तो जून 2016 से छठे वेतनमान में होगा वेतन भुगतान
कलमबंद हड़ताल व डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन की अवधि को लेकर किसी प्रकार की दंडात्मक या अनुशासत्मक कार्रवाई नहीं होगी
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन कुलसचिव डॉ पीके घोष की अध्यक्षता में तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद समाप्त हो गयी.
विवि प्रशासन ने यह लिखित वार्ता की है कि शिक्षकेतर कर्मचारियों को सृजित पद पर सामंजित करते हुए तथा उस अनुसार वेतन निर्धारित कर विभिन्न परिनियमित-अधिनियमित समिति से अनुमोदन प्राप्त कर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को जल्द से जल्द भेजी जायेगी. अनुमोदित वेतन निर्धारण यदि 30 मई तक राज्य सरकार से प्राप्त नहीं हो पाता है, तो उस स्थिति में जून महीने से छठे वेतनमान में वेतन का भुगतान आरंभ कर दिया जायेगा.
वहीं यह भी कर्मचारियों संग वार्ता में सहमति बनी की कर्मचारियों के द्वारा 25 फरवरी को किये गये कलमबंद हड़ताल, 26 फरवरी को सामूहिक हड़ताल तथा 8 मार्च से 12 मार्च तक किये गये घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की अवधि का किसी प्रकार की अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. परंतु इस अवधि का इन्हें अवकाश से सामंजित किया जायेगा.
वार्ता में विवि प्रशासन की ओर से कुलसचिव के अलावा वित्त पदाधिकारी डॉ काशीनाथ झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा, एआर इग्निशियस मरांडी व राजकुमार झा तथा कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ जजवाडे, सचिव नेतलाल मिर्धा, अशोक कुमार जायसवाल, कुंदन परिमल, अर्जुन राम, अतुल कुमार झा, प्रदीप पंडित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










