???-3// ????? : ??????? ??? ??? ????? ?? ???? ??? ??? ?????? ????

Published at :20 Dec 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
???-3// ????? :  ??????? ??? ??? ????? ?? ???? ??? ??? ?????? ????

पेज-3// हादसा : हंसडीहा में गैस टैंकर की चपेट में आया साइकिल सवार एक की मौत व दूसरा घायलमृतक गोड्डा जिला के देवडांड के कारीकादर गांव का रहने वालासाइकिल पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटनाप्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा से सटे पुल के समीप गैस टैंकर से कुचल कर साइकिल सवार […]

विज्ञापन

पेज-3// हादसा : हंसडीहा में गैस टैंकर की चपेट में आया साइकिल सवार एक की मौत व दूसरा घायलमृतक गोड्डा जिला के देवडांड के कारीकादर गांव का रहने वालासाइकिल पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटनाप्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा से सटे पुल के समीप गैस टैंकर से कुचल कर साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक के हाथ पर देवलाल मुर्मू लिखा हुआ है. मोबाइल के जरिये मृतक की पहचान गोड्डा जिला के देवडांड थाना अंतर्गत कारीकादर गांव के रहने वाले देवलाल के रूप में हुई है. घटना में एक अन्य युवक राजेश किस्कू भी घायल हुआ है़ राजेश बौंसी थाना के बेलटिकरी निवासी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के समीप राजेश किस्कू नशे की हालत में था और सड़क पर साइकिल से गुजर रहे देवलाल मुर्मू की साइकिल पर बैठने जा रहा था. इसी दौरान साइकिल चालक देवलाल का नियंत्रण बिगड़ गया और क्रम में वह हंसडीहा की ओर आ रही गैस टैंकर की चपेट में आ गया़ हादसे के बाद टैंकर के चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. ड्राइवर के अनुसार गैस टैंकर नेपाल से कोलकाता जा रहा था़ पुलिस ने घायल को इलाज के लिये सरैयाहाट भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों को सूचना के लिये देवडांड थाना को जानकारी दे दी गयी है़ ………………………फोटो- 1़ घटना स्थल पर मृत पडा साइकिल सवार 2़ घायल युवक को ईलाज को ले जाती पुलिस……………………………जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला दर्जप्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा के हथगढ़ टोला में आपसी जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस बाबत दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है़ प्रथम पक्ष की ओर से सीताराम राय द्वारा आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़, जिसमें लाठी डंडा से ठाकुर राय, मुकेश राय, रीतेश राय, चन्द्रशेखर राय, बंगाली राय, गीता देवी, पूजा देवी एवं लक्ष्मी देवी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है़ वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से बंगाली राय ने भी लाठी डंडे से मारपीट में घायल करने का आरोप नेपाली राय, जालिम राय, घनश्याम राय, सीताराम राय, ठाकुर राय, प्रेम राय, अमित राय, सुमित राय पर लगाते हुए नामजद अभियुक्त बनाया है़ हंसडीहा थाना द्वारा दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर घायलों को इलाज के लिये सरैयाहाट भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola