?????? ??????? ??? ????? ??????? ?? ??????? ?? ??? ???????

कल्याण योजनाएं तथा खाद्य सुरक्षा के कार्यों की हुई समीक्षा नारायणपुर. विकास योजनाओं में गति लाने के लिये प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक की. जिसमें मनरेगा योजना समेत अन्य योजनाओं की बिन्दुवार चर्चा की. बीडीओ ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने […]
कल्याण योजनाएं तथा खाद्य सुरक्षा के कार्यों की हुई समीक्षा नारायणपुर. विकास योजनाओं में गति लाने के लिये प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक की. जिसमें मनरेगा योजना समेत अन्य योजनाओं की बिन्दुवार चर्चा की. बीडीओ ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है. अब बहानाबाजी नहीं चलेगी. बैठक में मनरेगा, कल्याण विभाग की योजनाएं तथा खाद्य सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा की गई. बीडीओ ने कहा कि आवश्यक दस्तावेज पूरी तरह से पूर्ण रखें. बीडीओ ने कहा कि खाद्य-सुरक्षा अधिनियम में छूटे हुए जरूरतमंदों का नाम चढ़ाया जाना है. उक्त कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करने का कड़ा निर्देश दिया. बैठक में कनीय अभियंता राधेश्याम राम, बिन्देश्वरी महतो, सीडी मुर्मू, सुभाष सिंह, कल्याण पदाधिकारी लखीराम कोल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










