????? ????? ?? ???? ?? ???? ???????? ?????? ?? ????????, ???

Published at :16 Dec 2015 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
????? ????? ?? ???? ?? ???? ???????? ?????? ?? ????????, ???

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया जामताड़ा स्टेशन का निरीक्षण, कहा यात्रियों सुविधाओं का लिया जायजा फीता काटकर किया यात्री शेड का उदघाटनकहा, फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से दें समस्याओं की जानकारी, होगा समाधान फोटो : 16 जाम 18 फिता काट कर शेड का उदघाटन करते जीएम, 19 जीएम को मांग पत्र देते नगर […]

विज्ञापन

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया जामताड़ा स्टेशन का निरीक्षण, कहा यात्रियों सुविधाओं का लिया जायजा फीता काटकर किया यात्री शेड का उदघाटनकहा, फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से दें समस्याओं की जानकारी, होगा समाधान फोटो : 16 जाम 18 फिता काट कर शेड का उदघाटन करते जीएम, 19 जीएम को मांग पत्र देते नगर अध्यक्ष व अन्यनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा जामताड़ा स्टेशन का निरीक्षण पूर्व रेलवे के जीएम आरके गुप्ता ने किया. मौके पर उन्होंने रेलवे परिसर की सुविधाओं का जायजा लिया. सर्वप्रथम उन्होंने एक नंबर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही टिकट काउंटर पर जाकर भी पूछताछ की व निकासी द्वार के बारे में जाना. क्रम में उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया व प्राप्त होने वाले राजस्व की जानकारी ली. क्रम में उन्होंने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बने नये यात्री शेड का उदघाटन फीता काट कर किया. कर्मियों व पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाये. यात्री को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का आदेश दिया. कहा कि अगर किसी को किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो आप हमें फेसबुक या टि्वटर के जरिये अपनी समस्याएं बताएं. उन समस्याओं का समाधान किया जायेगा. कई ट्रेनों की ठहराव की मांग 74 चेतना मंच के सदस्य व चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य समेत नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल जीएम से मिले और कई ट्रेनों के ठहराव की मांग व जीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा. जीएम ने कहा कि आपलोग जामताड़ा स्टेशन का राजस्व बढ़ाएं. निश्चित ही ट्रेनों का ठहराव होगा. धरना-प्रदर्शन के बाद रुके कई ट्रेन बताते चले कि वर्षों पूर्व जन संघर्ष मंच के बैनर तले श्री मंडल ने जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर कई बार धरना प्रदर्शन किया था. जिसके फलस्वरूप ही जामताड़ा रेलवे स्टेशन में कुछ ट्रेनों का ठहराव होना सुनिश्चित हो पाया था. जैसे इंटरसिटी, कोलकाता पैसेंजर आदि ट्रेनें हैं. इन ट्रेनों के ठहराव की मांगवनाचंल एक्सप्रेस मौर्य एक्सप्रेस आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस बलिया एक्सप्रेस पूर्वांचल एक्सप्रेस अप बाघ एक्सप्रेस डाउन मिथिला एक्सप्रेस पूर्वा एक्सप्रेस एरनाकुलम एक्सप्रेसविभूति एक्सप्रेस आदि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola