???????? ?? ????? ?????? ?? ????

एनपीसीसी ने ब्लैक दुमकंस को हरया दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा ए-टीम ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के पांचवे दिन बुधवार को एनपीसीसी क्लब और ब्लैक दुमकन्स के बीच मैच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी सीनियर की टीम ने ब्लैक दुमकन्स क्लब को 59 रनों से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनपीसीसी […]
एनपीसीसी ने ब्लैक दुमकंस को हरया दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा ए-टीम ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के पांचवे दिन बुधवार को एनपीसीसी क्लब और ब्लैक दुमकन्स के बीच मैच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी सीनियर की टीम ने ब्लैक दुमकन्स क्लब को 59 रनों से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनपीसीसी सीनियर की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रनों का विशाल स्कोर प्रतिद्वंदी टीम को दिया. इसमें अभिषेक आनंद ने 47, सुरज पाठक ने 41 व मो आबिद ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं ब्लैक दुकन्स के गेंदबाज प्रदीप ने 2 तथा संजय व जॉन ने 1-1 विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी ब्लैक दुमकन्स क्लब की टीम 23.5 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 135 रनों पर ही सिमट गई. जिससे एनपीसीसी सीनियर की टीम ने इस मैच को 59 रनों से जीत लिया. ब्लैक दुमकन के बल्लेबाज अनुराग ने 33, रंजीत ने 13 और सोनी ने 11 रनों का योगदान दिया था. इधर गेंदबाजी कर रही एनपीसीसी टीम के खिलाड़ी मो आबिद ने 3, अमित कुमार ने 2 और रवि ठाकुर 2 विकेट झटकने में कामयाब रहे. मैच में अम्पायर की भूमिका मिठु यादव व रोहित कुमार तथा स्कोर्रर की भूमिका गोविंदा तिवारी ने अदा की. गुरुवार को एनपीसीसी सीनियर क्लब व एवेंजर क्लब के बीच मैच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










