?????? ?????// ??? ????????? ??? ?????, ???? ??? ?????? ???????

पंचायत चुनाव// जिन क्षेत्रों में चुनाव, वहां बंद रहेंगी दुकानें कर्मियों-मजदूरों को वेतन-मजदूरी के साथ देनी होगी मत डालने के लिए छुट्टी संवाददाता, दुमकापहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर दुमका जिले के काठीकुंड, गोपीकांदर, रामगढ़ और शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान कल बंद रहेंगे. इन प्रखंडों के सभी दैनिक मजदूर या […]
पंचायत चुनाव// जिन क्षेत्रों में चुनाव, वहां बंद रहेंगी दुकानें कर्मियों-मजदूरों को वेतन-मजदूरी के साथ देनी होगी मत डालने के लिए छुट्टी संवाददाता, दुमकापहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर दुमका जिले के काठीकुंड, गोपीकांदर, रामगढ़ और शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान कल बंद रहेंगे. इन प्रखंडों के सभी दैनिक मजदूर या आकस्मिक मजदूर जो किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करते हों, उनको वेतन/मजदूरी के साथ मत देने के लिए कल सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति दी गई है. ऐसे मजदूर, कर्मी जो इन प्रखंडों के पंचायत के मतदाता है और किन्ही अन्य प्रखंड/जिला में किसी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक या निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं, उन्हें कल वोट देने के लिए सवैतनिक अवकाश की मंजूरी उस प्रतिष्ठान के द्वारा दी जायेगी. यह बाध्यकारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










