????????? ?????? ??? ????? ? ???????? ?? ?????

Published at :21 Nov 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ?????? ??? ????? ? ???????? ?? ?????

चित्तरंजन स्टेशन रोड गंदगी व अतिक्रमण का शिकारफोटो : 21 जाम 03 सडक किनारे जमा गंदगी प्रतिनिधि, मिहिजाम मिहिजाम से होकर गुजर रही चित्तरंजन रेलवे स्टेशन रोड इन दिनों गंदगी और अतिक्रमण की चपेट में है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वन वे रोड के दोनों छोर पर अनगिनत फुटकर […]

विज्ञापन

चित्तरंजन स्टेशन रोड गंदगी व अतिक्रमण का शिकारफोटो : 21 जाम 03 सडक किनारे जमा गंदगी प्रतिनिधि, मिहिजाम मिहिजाम से होकर गुजर रही चित्तरंजन रेलवे स्टेशन रोड इन दिनों गंदगी और अतिक्रमण की चपेट में है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वन वे रोड के दोनों छोर पर अनगिनत फुटकर दुकानें लगी हुई है. इन दुकानों तथा आसपास के घरों से निकलने वाला कचरा, गंदा पानी सड़क की शोभा को नष्ट कर रहा है. रोजाना इस सड़क का इस्तेमाल सैकड़ों लोग करते हैं, लेकिन किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं जाता. कई अधिकारियों समेत जनसेवकों का भी मुख्य रास्ता यही है लेकिन वे इसकी सुधि लेना मुनासिब नहीं समझते. हाल के दिनों में गुजरे कई महत्वपूर्ण और बड़े पर्व त्योहारों पर भी नारकीय स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा गया. लोगों का कहना है कि यहां हर काम में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति नजर आती है. वहीं नालियों में कही पर भी स्लैब नहीं है. जिससे गंदगी के कारण दुर्गंध आती रहती है. मगर इससे देखने वाला कोई नहीं है. वहीं स्थानियों लोगों ने इससे निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola