???... ???? ??????? ?? ???? ???? ????? ?? ??????? ?? ??????

ओके… शाखा प्रबंधक ने पचास हजार रूपये की सामग्री की वितरितफोटो: 29 जाम 19 सहायता सामग्री प्रदान करते एसबीआई प्रबंधक मिहिजाम. कम्यूनिटी बैंकिग सर्विस के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिहिजाम शाखा ने करीब 50 हजार रूपये की साम्रगी का वितरण किया. बैंक ने राजबाड़ी स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी में करीब 24 हजार 5 […]
ओके… शाखा प्रबंधक ने पचास हजार रूपये की सामग्री की वितरितफोटो: 29 जाम 19 सहायता सामग्री प्रदान करते एसबीआई प्रबंधक मिहिजाम. कम्यूनिटी बैंकिग सर्विस के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिहिजाम शाखा ने करीब 50 हजार रूपये की साम्रगी का वितरण किया. बैंक ने राजबाड़ी स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी में करीब 24 हजार 5 सौ रूपए की लागत से सिलिंग फैन और वाटर कूलर उपलब्ध कराया है. बैंक के मुख्य प्रबंधक सोमेंद्र विजय ने सेवा के तहत मिशनरी को 5 सिलिंग पंखे और 1 वाटर कूलर फील्टर प्रदान किया. इस अवसर पर सिस्टर वेलेरियस सहित काफी संख्या में मिशनरी के सदस्य उपस्थित थे. इसी तरह बैंक ने हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठाश्रम में 26 हजार 5 सौ रूपए की लागत से सिलिंग फैन, वाटर प्यूरिफायर व कूलर एवं एलसीडी टेलिवीजन मुहैया कराया. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सोमेंद्र विजय कुष्ठाश्रम के दिलीप सोरेन सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










