?????? ????? ??? ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ????

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को ब्लेड से काटा – आसपास के लोगों ने पीट कर युवक को किया पुलिस के हवाले- कस्तूरबा गांधी अस्पताल में युवती का हो रहा इलाजफोटो : 29 जाम 20 गिरफ्तार युवकप्रतिनिधि, मिहिजामएकतरफा प्यार में एक सनकी प्रेमी ने रात के अंधेरे में युवती के घर पहुंच कर उसे […]
एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को ब्लेड से काटा – आसपास के लोगों ने पीट कर युवक को किया पुलिस के हवाले- कस्तूरबा गांधी अस्पताल में युवती का हो रहा इलाजफोटो : 29 जाम 20 गिरफ्तार युवकप्रतिनिधि, मिहिजामएकतरफा प्यार में एक सनकी प्रेमी ने रात के अंधेरे में युवती के घर पहुंच कर उसे जबरन अपने साथ शादी के लिए भगा ले जाने का प्रयास किया. जब युवती ने साथ जाने से इनकार किया तो युवक ने ब्लेड से युवती के गले पर कई वार कर उसे घायल कर दिया. युवती की चीख पुकार के बाद घर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गंभीर हालत में युवती को चित्तरंजन के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना थाना क्षेत्र के कानगोई श्रीरामपुर इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई है. पुलिस ने युवती के पिता चिरेका कर्मी की शिकायत पर भादवि की धारा 341, 326, 354, 307 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. राहुल के बारे में बताया जा रहा है कि वह युवती के दूर का रिश्तेदार है. दो वर्ष पूर्व दिल्ली में एक शादी समारोह में वह उक्त युवती से मिला था. तब से वह युवती से मेलजोल बढ़ा रहा था. घर भी आना- जाना था, लेकिन जब युवती ने इनकार कर दिया तो राहुल ने गुस्से में उक्त घटना को अंजाम दिया. युवती के गले में गहरा जख्म हुआ है फिलहाल वह कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं है. राहुल पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दासपाड़ा में रहता है. युवती से मिलने के लिए राहुल आसनसोल आया हुआ था जहां वह एक लॉज में रह रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










