?????????? ?? ????????? ?? ???? ??????? ?? ???? ??? ???? ????

Published at :29 Oct 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
?????????? ?? ????????? ?? ???? ??????? ?? ???? ??? ???? ????

हत्यारोपित की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने थाना में दिया धरना सात दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगे रोड जाम20 अक्तूबर को ऑक्रेस्ट्रा देखने गये मनोज की हो गयी थी हत्या प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के कांजों पंचायत के सिमरा हरिजन टोला के मनोज दास की हत्या मामले में 10 दिन बीत जाने के […]

विज्ञापन

हत्यारोपित की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने थाना में दिया धरना सात दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगे रोड जाम20 अक्तूबर को ऑक्रेस्ट्रा देखने गये मनोज की हो गयी थी हत्या प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के कांजों पंचायत के सिमरा हरिजन टोला के मनोज दास की हत्या मामले में 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. यही वजह है कि मनोज के परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक के पिता गरमू दास की अगुआई में गुरुवार को रामगढ़ थाना परिसर में धरना दी और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. जिया दास, लखन दास, श्याम सुंदर दास आदि ग्रामीण व परिजनों का कहना है कि मृतक मनोज दास के साथ हत्या के दस दिन पहले हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशकंदा गांव के राम प्रवेश कुंवर, मनोज केंवट, श्याम सुंदर केवट, चौरासी राय के साथ मारपीट हुई थी. तो अबतक उन लोगों से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने धरना देते हुए कहा कि अगर सात दिनों के अंदर उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो सड़क जाम कर दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर को मनोज दास अपने दोस्तों के साथ ऑक्रेस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था, जहां रात में उसकी हत्या कर शव मधुवन डंगाल में फेंक दिया गया था………………..फोटो 29 रामगढ़ 1थाना परिसर में धरना देते ग्रामीण व परिजन ………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola