???? ??? ?? ???// ???? ?? ??? ?? ?? ??? ??? ??? ???????? ?? ?????

Published at :29 Oct 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
???? ??? ?? ???// ???? ?? ??? ?? ?? ??? ??? ??? ???????? ?? ?????

पहले पेज के लिए// कछुए की चाल से हो रहा संप में बंदोबस्त का कार्य 1978 से चल रहा है भू-सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कामअब तक केवल दो अंचल का ही हुआ अंतिम प्रकाशनशेष 39 अंचलों में यह काम अधूराआनंद जायसवाल, दुमकासंताल परगना में भू-सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की प्रगति कछुए चाल से हो रही […]

विज्ञापन

पहले पेज के लिए// कछुए की चाल से हो रहा संप में बंदोबस्त का कार्य 1978 से चल रहा है भू-सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कामअब तक केवल दो अंचल का ही हुआ अंतिम प्रकाशनशेष 39 अंचलों में यह काम अधूराआनंद जायसवाल, दुमकासंताल परगना में भू-सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की प्रगति कछुए चाल से हो रही है. 1978 से यह काम शुरू हुआ था, तब संताल परगना एक जिला हुआ करता था. अब संताल परगना में छह जिले हो चुके हैं. साढ़े तीन दशक बीत जाने के बाद भी अब तक केवल दो ही अंचल के ही परचा का अंतिम प्रकाशन हो सका है, जबकि संताल परगना के शेष 39 अंचलों में यह काम अब तक नहीं हुआ है. जिन दो अंचल जामा एवं गोपीकांदर में परचा का अंतिम प्रकाशन हुआ है, वे दोनों दुमका जिले के ही हैं, लेकिन अन्य जिलों के एक भी अंचल का काम इस चरण तक नहीं पहुंच सका है. जानकार बताते हैं कि अंतिम प्रकाशन जिन दोनों अंचलों के हुए हैं, उनमें कई तरह की विसंगतियां है, जिससे रैयतों को भारी परेशानी हो रही है. गोचर जमीन को परती कदीम दिखा दिये जाने की भी शिकायतें मिल रही हैं………………………………जिला अंचल ग्राम अंतिम प्रकाशन लंबितदुमका 10 2944 1842 1110देवघर 07 2743 0000 2743साहिबगंज 07 1839 0000 1839गोड्डा 07 2314 0000 2314पाकुड़ 06 1262 0000 1262जामताड़ा 04 1313 0000 1313…………………………….आयुक्त ने किया बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षणकहा: न हो रैयतों को किसी तरह की परेशानी, कार्य में लायें तेजीदुमका . प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र ने बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. वे लगभग चार घंटे तक यहां रहे और विभिन्न अंचलों में बंदोबस्त संबंधी कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने कई अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय कार्यों के निष्पादन को संबंधित क्षेत्र में ही कैम्प लगाकर करने पर बल दिया. मौके पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से उन्होंने नक्शा व खतियान आदि के प्रकाशन पर विस्तृत चरचा की. उन्होंने एएसओ मुख्यालय अशोक कुमार झा को भी निर्देश दिया कि रैयतों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी न हो……………………………29 दुमका 10……………………भू सर्वेक्षण व बंदोबस्त कार्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola