???? ?? ?????? ??????? ????? ???? ?? ????

Published at :29 Oct 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
???? ?? ?????? ??????? ????? ???? ?? ????

जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग झामुमो ने किया उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन फोटोहेड ::: वर्तमान सरकार को बताया किसान विरोधी, सरकार को किसानों की परवाह नहींसंवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा ने दुमका जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग झामुमो ने किया उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन फोटोहेड ::: वर्तमान सरकार को बताया किसान विरोधी, सरकार को किसानों की परवाह नहींसंवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा ने दुमका जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. तख्तियां और लाउडस्पीकर के साथ पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के रवैये पर जमकर नाराजगी जतायी तथा सरकार को किसान विरोधी बताया. जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किये गये इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें दुमका जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ किसानों के हित में अविलंब राहत कार्य शुरू करने, किसानों के सभी तरह के ऋण माफ करने, फसल बीमा की राशि का यथाशीघ्र भुगतान करने, किसानों को रबी फसल के लिए खाद-बीज मुफ्त में मुहैया कराने तथा राशन कार्ड वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को देखते हुए उसमें सुधार कर जरुरतमंदों का नाम लाल कार्ड जारी करने की मांग की गयी. ………प्रदर्शन में ये सभी थे मौजूद झामुमो के सैंकड़ो कार्यकर्ता पहले डीसी चौक में एकत्रित हुए, फिर रैली के रुप में मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष रवि यादव, प्रीतम साह, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दूबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव शिव कुमार बास्की, नेपु सिंह, साकेत कुमार गुप्ता, राजकुमार मंडल, राजू सिंह, सिराज अंसारी आदि मौजूद थे…………फोटो29 दुमका 01उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता…………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola